फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज लगेगा रोजगार मेला, 500 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Mon, 14 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के राजकीय आईटीआई कॉलेज में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आठवीं से लेकर इंटर पास करीब 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। करीब 10 राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियां रोजगार मेले में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन



विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई को आईटीआई गौरीगंज में यूथ आईकॉन सम्मान समारोह आयोजित होगा। इससे पहले 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से जिले के युवा राजकीय आईटीआई गौरीगंज में एकत्र होंगे। आईटीआई के प्राचार्य विवेक कुमार यादव ने बताया कि बेरोजगार युवक और युवतियों को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने सभी दस्तावेज जैसे कि बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि साथ लाने होंगे।



मौके पर ही युवाओं की काउंसिलिंग की जाएगी। काउंसिलिंग बाद उनकी योग्यता के आधार पर साक्षात्कार के बाद उन्हें रोजगार दिया जाएगा। इसमें कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित व आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार के विकल्प उपलब्ध होंगे। आईटीआई प्राचार्य ने बताया कि रोजगार मेले में युवा पूरी तैयारी के साथ आएं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार के अभिलेख के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें