फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,837 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज शहर के नवोदय विद्यालय में गुरुवार को आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन करने के साथ जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने 38 कंपनियों की ओर से चयनित 1,837 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र मिलने पर बेरोजगारों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व राजकीय पॉलिटेक्निक के तत्वाधान में गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से आच्छादित किया गया। वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा व डीएम अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री ने मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार ऐसे मेलों का आयोजन कर रही है जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। डीएम ने कहा कि इस रोजगार मेले में 38 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। 4,500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा 1,837 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। प्रभारी मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें