फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कर्मचारी नदारद, नहीं मिली छूट की जानकारी

Wed, 03 Dec 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज विद्युत उपखंउ कार्यालय में लगी उपभोक्ताओं की कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में छूट देने के लिए बिजली बिल राहत योजना के तहत कार्यालय सहित गांव-गांव शिविर लग रहे हैं। मंगलवार को गौरीगंज उपखंड कार्यालय पर उपभोक्ताओं की कतार दिखी। अफसर व बाबू के शिविर से नदारद होने से उपभोक्ताओं को छूट की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन



गौरीगंज उपखंड कार्यालय पर मिलीं जुडियापुर निवासी सीता पाल ने बताया कि उनका बिजली बिल 1.72 लाख रुपये आया है। वह करीब 20 वर्षों से बाहर रहती हैं और घर पर ताला बंद रहता है। बिजली कनेक्शन भी कटा है। कहा कि यहां पर आईं तो अफसर और बाबू नहीं हैं। बिल में कितनी छूट मिलेगी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। राधीपुर के कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके घर पर तीन-चार पंखे व छह एलईडी लाइट के अलावा और कुछ नहीं चलता है। कहा कि पांच माह से लगातार विभाग की ओर से हर माह सात से नौ हजार रुपये बिल आ रहा है। इस समय उनका बिजली बिल 59 हजार रुपये हो गया है।



छूट की जानकारी मिली तो वही पता करने करने आया हूं। वहीं राजगढ़ निवासी अमरजीत ने बताया कि उनका 71 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल आ गया है। पंजीकरण कराने के बाद 21 हजार रुपये की छूट मिली है। अभयराज ने बताया कि उनका बिजली बिल 15400 रुपये था, पंजीकरण कराने के बाद 4763 रुपये की छूट मिली है। जेई अमृतलाल और जेई ऋषि कुमार ने बताया कि वह गांव में आयोजित शिविर में हैं। वहां पर एक काउंटर संचालित है, जहां उपभोक्ताओं का पंजीकरण कर छूट प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें