फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला पंचायत अध्यक्ष के मामले में चार को होगी सुनवाई

Wed, 03 Dec 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे हमले, दीवार गिराने और फायरिंग के मामले में मंगलवार को एसीजेएम मुक्ता त्यागी सुल्तानपुर की अदालत में सुनवाई के लिए तिथि नियत थी। निर्धारित तिथि पर बहस आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने अगले चरण की सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन



अमेठी के गंगागंज वार्ड निवासी सोनू ने तीन मार्च 2008 की घटना बताते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। वादी के अनुसार रायपुर फुलवारी के रहने वाले राजेश अग्रहरि अपने सहयोगियों अशरफी मोदनवाल, सुनील मोदनवाल, उमेश अग्रहरि, शिवप्रसाद अग्रहरी, नेमान दर्जी समेत अन्य लोगों के साथ असलहे से लैस होकर आए और हमला किया। वादी ने ईंट से चोट पहुंचाने, फायरिंग करने और दीवार गिराने जैसे गंभीर आरोप लगाए। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जिस पर अदालत में विचारण चल रहा है।



सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी शिवप्रसाद अग्रहरि और नेमान दर्जी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए उन्हें तलब किया है। इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से पासपोर्ट अनुमति के लिए दायर अर्जी पर भी प्रक्रिया आगे बढ़ी। पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट में दरोगा प्रेमचंद गौतम ने अदालत को बताया कि आरोप के विरुद्ध यही एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। अदालत ने पासपोर्ट अनुमति की अर्जी पर बहस तथा गैरहाजिर चल रहे आरोपियां पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें