फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाई की हत्या में आरोपी मनीराम गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। खौपुर बुजुर्ग गांव स्थित बड़मानुष टोला में शुक्रवार रात हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। हत्या के आरोपी बड़े भाई मनीराम को पुलिस ने सोमवार को छाछा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिराम की पत्नी संगीता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। केस दर्ज करनेे के बाद मनीराम की तलाश में पुलिस जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने छाछा मार्ग से मनीराम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया।

पूछताछ में मनीराम ने स्वीकार किया कि शुक्रवार रात वह शराब के नशे में था और मामूली कहासुनी पर गुस्से में आकर वार कर बैठा। उसका इरादा हत्या करने का नहीं था। घायल होने पर उसने खुद ही भाई को सीएचसी फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचाया लेकिन मौत हो जाने के बाद घबरा गया और शव घर के बाहर छोड़कर पत्नी संग भाग निकला। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मनीराम को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें