फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो दिन बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आंधी आने के बाद सोमवार रात से ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो गई थी। मंगलवार देर रात लाइनमैनों की कड़ी मेहनत के बाद तीन मुख्य फीडरों महराजपुर, कोहरा और रामगढ़ की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


पीठीपुर उपकेंद्र से कोरारी, रामगढ़, कोहरा, संग्रामपुर, गंगौली और महराजपुर फीडरों के जरिये एक लाख से अधिक आबादी को बिजली मिलती है। सोमवार को आंधी से 12 गांवों में 20 से अधिक खंभे गिर गए थे जिससे आपूर्ति ठप हो गई थी।

मंगलवार को कुछ फीडरों की आपूर्ति शुरू हो गई लेकिन तीन प्रमुख फीडर देर रात तक बंद रहे। आखिरकार, लाइनमैनों की दिन-रात मेहनत रंग लाई और सभी फीडर बहाल कर दिए गए। कोहरा निवासी राम प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम से कटी लाइट मंगलवार रात 12 बजे वापस आई।
विज्ञापन



अभी भी चल रहा है मरम्मत कार्य
पीठीपुर उपकेंद्र के जेई रवि कुमार ने बताया कि ज्यादातर फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है और टूटे खंभों को बदला जा रहा है। जल्द ही सभी इलाकों में स्थाई रूप से व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें