फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेड़ गिरने से 16 गांवों में ठप हई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। स्थानीय उपकेंद्र से जुड़े 16 गांव मंगलवार रात अंधेरे में डूब गए। करीब 30 हजार की आबादी पूरी रात उमस, मच्छरों और पेयजल संकट से जूझती रही। रात एक बजे अचानक बिजली गुल हुई, जो बुधवार दोपहर बाद ही लौटी। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में रात में बिजली कटना आम हो गया है, जबकि गर्मी में यही दिक्कत कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बिजली कटते ही जामों कस्बे के अलावा सूखीबाजगढ़, अलीपुर, रेसी, घाटमपुर, हरगांव समेत 16 गांवों में नल और मोटर बंद हो गए। कस्बे के अखिलेश तिवारी ने बताया कि रातभर नींद नहीं आई। उमस और मच्छरों से हाल बेहाल रहा, सुबह उठे तो पानी भी नहीं था।स्थानीय निवासी लवकुश ने कहा कि जब बिजली आती भी है तो वोल्टेज भी कम हो जाता है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात तेज हवा और बारिश के बीच पूरेसूबेदार चौबे गांव के पास एक बड़ा पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि कर्मचारी रात से ही पेड़ काटने और लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। बुधवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें