फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली के खंभे टूटे, फीडर बदहाल, संकट बरकरार

Mon, 28 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बिजली लाइन की मरम्मत करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश और तेज हवा से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने और खंभे टूटने से जिले में बिजली संकट बरकरार है। 38 उपकेंद्रों तक आपूर्ति पहुंचने के बावजूद कई फीडर और लाइनें अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। 200 से अधिक पोल उखड़ने और 150 पोल टूटने से करीब दो लाख उपभोक्ता प्रभावित हैं। 100 से अधिक पोल अभी लगाए जाने बाकी हैं। बारिश के कारण हाइड्रा से पोल लगाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


तीन दिन में पेड़ गिरने और तेज हवा से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। 12 से अधिक ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुकुलपुर उपकेंद्र के तारापुर गांव में टूटे आठ पोल में छह को रविवार शाम तक बदल दिया गया। तिलोई खंड में मोहनगंज और तिलोई उपकेंद्र चालू हो गए हैं, जबकि सेमरौता और फुरसतगंज में करीब 60 पोल लगाए जाने बाकी हैं। गौरीगंज खंड में मुसाफिरखाना उपकेंद्र की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन पिंडारा फीडर की लाइन क्षतिग्रस्त है। पनियार पावर हाउस में मरम्मत चल रही है। पश्चिम दुआरा गांव का ट्रांसफार्मर छह फीट पानी में डूबा है। जगदीशपुर खंड में 60 से अधिक पोल बदले जाने बाकी हैं।

अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल है। फीडर और लाइनों की मरम्मत जारी है। एक-दो दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



38 घंटे बिजली संकट से एक लाख लोग परेशान
शाहगढ़। पनियार पावर हाउस की आपूर्ति शुक्रवार रात नौ बजे बंद हुई। करीब 38 घंटे बाद रविवार सुबह 11:20 बजे बिजली आई, लेकिन एक घंटे में तीन बार कटौती के बाद फिर आपूर्ति बंद हो गई। इससे 20 गांवों के करीब एक लाख लोग प्रभावित रहे। जल जीवन मिशन की पानी आपूर्ति और बाजार व सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। अवर अभियंता सुभाष ने बताया कि एचटी लाइन का फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें