फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 3,788 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी

Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बिजली बिल का एक लाख रुपये से अधिक का बकाया चुकता नहीं करने वालों के खिलाफ पावर कॉर्पोरेशन सख्त हो गया है। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी कर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।बिजली बिल का बकाया नियमित जमा न होने पर पॉवर कॉर्पोरेशन की बड़ी धनराशि उपभोक्ताओं पर बकाया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र में करीब 54 हजार उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


इनमें से महज 10-12 प्रतिशत उपभोक्ता ही नियमित बिजली बिल भुगतान करते है। नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या कम होने से बड़ी धनराशि बकाया है। इन उपभोक्ताओं में 3,788 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर पावर कॉर्पोरेशन की देनदारी एक लाख (कुल 32.35 करोड़) रुपये से अधिक है।

इन उपभोक्ताओं को पॉवर कार्पोरेशन अफसरों ने समय-समय पर कुल तीन नोटिस भेजी। बावजूद इसके बकाया भुगतान नहीं होने पर पावर कॉर्पोरेशन ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई करते हुए आरसी जारी की है। अफसरों ने बकायेदार उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि लगातार अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। यदि बिना भुगतान दोबारा कनेक्शन जुड़ा मिला तो केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार्रवाई से बचने के लिए करें भुगतान
जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है वे भुगतान कर कार्रवाई से बच सकते हैं। जिन्हें लगता हो कि बिल गलत है वे बिल संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र दें। जिससे समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

रोहित सिंह-अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें