फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न

Tue, 17 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के मिश्रौली स्थित केपीएस अकादमी में मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि चुनाव की नामांकन प
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत मंडल अध्यक्ष पद के लिए सभी 19 मंडलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। जनपद के मंडलों में लगाए गए मंडल चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी कर जिला चुनाव अधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र व जिला सह चुनाव अधिकारी सुधांशु शुक्ला प्रदेश मुख्यालय में इसे पहुंचाएंगे। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व मंडल अध्यक्ष की घोषणा 20 दिसंबर के बाद करेगा। भाजपा के जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने संग्रामपुर के मिश्रौली स्थित केपीएस अकादमी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई, जिसमें नौ लोगों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। अमेठी में उमाशंकर पांडेय, भेंटुआ में गिरीश चंद्र शुक्ला, भादर में भवानीदत्त दीक्षित, गौरीगंज नगर में भागीरथी मौर्य, गौरीगंज ग्रामीण में मनोज जायसवाल, जामो में काशी प्रसाद तिवारी, मुसाफिरखाना में रामकृष्ण भारती, शाहगढ़ में उमाशंकर तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।


जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर मंडल में प्रभात शुक्ला, जगदीशपुर में राकेश त्रिपाठी, बाजारशुकुल में अशोक मौर्य, हलियापुर में काली बख्श सिंह, रानीगंज में सुरेश तिवारी, तिलोई विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर में उमा रमन सिंह, तिलोई में दुर्गेश त्रिपाठी, राजा फतेहपुर में उपमा सरोज, जायस नगर में अतुल सिंह, बहादुरपुर में आशा बाजपेयी समेत सभी 19 मंडलों में पार्टी के मंडल चुनाव अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली। मंडल अध्यक्ष पद पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता ही अध्यक्ष बन पाएंगे। इसके लिए अर्हता थोड़ी सख्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें