फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगी बढ़ाई जाएं

Tue, 17 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। व्यापारियों व पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष ने बैठक कर गठित व्यापार मंडल इकाइयों के कार्यों की समीक्षा की, जिसमें प्रतापगढ़, कानपुर इंटरसिटी में व्यापार के दृष्टिगत भीड़ को देखते ही बोगी बढ़ाने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें जिले की 44 बाजारों में गठित व्यापार मंडल के कार्योें की समीक्षा की गई। बाजारों में प्रतिष्ठान पंजीकरण करने में अमेठी बाजार नगर अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने सराहनीय कार्य किया है। वहीं, बारामासी बाजार, टीकरमाफी, मुसाफिरखाना, दुर्गापुर, शुकुल बाजार, जैनबगंज, आदि बाजारों में पंजीकरण कार्य पूर्ण मिला।


नए वर्ष पर कौशांबी में होने वाली प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर चर्चा की गई। जीएसटी विभाग की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन देने पर भी विचार किया गया। वहीं, व्यापारियों ने कहा कि प्रतापगढ़, कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से व्यापारी लखनऊ व कानपुर के लिए आवागमन करते हैं। ऐसे में अन्य यात्रियों के साथ व्यापारियों की भारी भीड़ होती है। भीड़ को देखते हुए व्यापारियों ने उक्त इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार बोगियां बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



इस संबंध में रेल मंत्रालय को ज्ञापन भेजने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान महामंत्री सुशील जायसवाल, जिला संगठन मंत्री शिवम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष संदीप कसौधन, नगर अध्यक्ष घनश्याम सोनी, अनूप कश्यप, मनीष, घनश्याम वर्मा, दीपक कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें