फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनाव की डुगडुगी बजते ही गली नुक्कड़ पर चर्चाएं तेज

Wed, 12 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नगर निकाय चुनाव को लेकर धीरे-धीरे सरगर्मी तेज हो रही है। अध्यक्ष व सभासद के लिए कई नए चेहरे दिख रहे हैं तो कई पुराने भी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में आने की तैयारी कर रहे हैं। उधर, गली नुक्कड़ पर भावी उम्मीदवारों के गुण दोष परखने की चर्चा भी तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी अब धीरे-धीरे बढ़ती गर्मी को भी मात दे रही है। जिले की दो नगर पालिका जायस और गौरीगंज तथा दो नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के साथ सभासद पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की चहलकदमी तेज हो गई है। एक ओर पार्टी से टिकट लाने की जुगत में इच्छुक उम्मीदवार जुटे हैं। सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं के घर-घर दस्तक देने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

अमेठी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले पुराने इच्छुक उम्मीदवारों में मो. लईक हवारी दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार वे रनर रहे हैं। इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर वे अपनी पत्नी जमीरुल को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। उमाशंकर सोनी भी एक बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार अपनी पत्नी मुन्नी देवी को लड़ाना चाह रहे हैं।
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की पत्नी रीना जायसवाल दो-दो बार सभासद रह चुकी हैं। इस बार वे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। फूलचंद्र कसौधन लगातार सभासद रहे हैं और इस बार महिला सीट पर चुनाव मैदान में आने के लिए पार्टी से टिकट मांग रहे हैं। वहीं, महेश सोनी, सोनू कसौधन, सनोज यादव, अशोक कुमार व सत्तू भी अपने परिवार की महिला को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवारों की घर-घर दस्तक के साथ ही गली नुक्कड़ की चाय की दुकानों की रौनक बढ़ गई है। दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव मैदान में आने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों के गुण दोष परखने की चर्चा तेज हो गई है। नगर पंचायत के विभिन्न मुद्दों एवं विकास को लेकर भी उम्मीदवारों से सवाल जवाब करने की बातें हो रही हैं। मतदाता उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में आने और उनके वादों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें