फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बड़ों को ब्रेसलेट, बच्चों को लुभा रही इलेक्ट्रानिक राखियां

Thu, 07 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रक्षाबंधन का त्योहार करीब आने के साथ ही बाजार गुलजार होने लगे हैं। खरीदारों की भीड़ रंग बिरंगी राखियों के साथ गिफ्ट आइटम व रेडीमेट कपड़ों की दुकानों पर जुटने लगी है। जिला मुख्यालय गौरीगंज, अमेठी, रामगंज, तिलोई, जायस, जगदीशपुर सहित प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। बहनें अपने भाईयों की कलाई सजाने के लिए तरह-तरह की राखियां खरीद रही हैं। इस बार बाजार में स्टोन, टेडी, चंदन, मेटल, रुद्राक्ष सहित अनेक वैरायटी की राखियाों की काफी डिमांड है। बड़ों को जहां ब्रेसलेट वाली राखियां पसंद आ रही हैं तो वहीं बच्चों को इलेक्ट्रानिक राखियां भा रही हैं।
विज्ञापन


बाजारों में कपड़ा, किराना, गिफ्ट, स्टेशनरी सहित लगभग हर तरह की दुकान के आगे राखी के स्टाल सज गए हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडरमैन और मिकी माउस वाली राखियां, वहीं बड़ों के लिए स्टोन और मेटल से बनी राखियों को खरीदा जा रहा है।

स्थानीय दुकानदार सुनील चौरसिया ने बताया कि ग्राहक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कोलकाता व दिल्ली में निर्मित राखियां लोग पसंद कर रहे हैं। बताया कि चंदन व रुद्राक्ष से बनी राखियों की विशेष मांग है, जो धार्मिक और पारंपरिक भावनाओं को दर्शाती हैं। अमेठी निवासी साधना ने बताया कि ऑनलाइन राखी तो मंगाई जा सकती है, लेकिन बाजार में जाकर खुद देखकर राखी खरीदने का जो अनुभव है, वह अलग ही होता है।
विज्ञापन


150 रुपये में चांदी की राखी

बाजार में चांदी की बनी राखियां खरीदना भी इस बार बहनें काफी पसंद कर रही हैं। यह राखियां आभूषण की दुकान पर उपलब्ध हैं। आभूषण व्यवसायी मुकेश अग्रहरि ने बताया कि चांदी की राखियां 150 रुपये से शुरू होकर 1200 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। सोने की राखी आर्डर पर ही बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें