फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; पुलिस ने कराया शांत

Mon, 28 Sep 2026 09:17 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में इलाज के दौरान अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
श्यामपता की फाइल फोटो, बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में मुंशीगंज स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार को मधुआपुर निवासी श्यामपता (60) की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। बेटे दीपक ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर चले गए।
विज्ञापन


बेटे दीपक के अनुसार, श्यामपता को शनिवार रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समय से जांच और उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मां की मौत हुई। परिजनों ने कहा कि उन्हें पैसा नहीं, न्याय चाहिए।

विज्ञापन


डॉ. नितिन पांडेय ने बताया कि मरीज की शुगर अधिक थी। उन्हें हार्ट अटैक आया। इससे मौत हो गई। रात करीब 11 बजे जांच लिखी गई थी, जबकि जांच रविवार दोपहर 12 बजे कराई गई।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए और शव अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर चले गए। बताया गया कि मृतका के पति जोखू हैं। उनके दो बेटे दीपक और संदीप तथा पांच बेटियां हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी रूबी की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें