फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

Tue, 17 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर मौजमगंज के पास सोमवार को एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



जायस थाना क्षेत्र के मौजमगंज निवासी मोहम्मद नईम (80) सुबह गांव के पास से गुजरने वाले रेल ट्रैक को राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के पास पार कर रहे थे। इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मोहम्मद नईम की मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।


मृतक के पुत्र मोहम्मद अबरार ने बताया कि चाचा की करीब ढाई महीने पहले मौत हो गई थी। मोहम्मद नईम अपने भाई की मौत से सदमे में थे। लखनऊ से उनका उपचार चल रहा था। सुबह घर से टहलने जाने की बात कहकर निकले थे। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें