मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के उमामिश्रपुर गांव में खेत की रखवाली करते समय करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। क्षेत्र के उमामिश्रपुर निवासी बाबादीन (65) खेत की रखवाली करने गए थे। खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन की बैटरी बदलते समय करंट की चपेट में आ गए। कुछ दूर चलने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों का हाल बेहाल है। संवाद