अमेठी सिटी। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दो अगस्त को रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी में किया गया है। प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-17 बालक वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में विजेता टीम मंडल स्तर पर अयोध्या खेलने के लिए जाएगी। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता छह व सात अगस्त को होगी। (संवाद)