फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत

Wed, 03 Sep 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। पूरे सुक्खा मुहीबसाह गांव निवासी केदारनाथ (62) की मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई। वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर के पास खड़े थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा।
विज्ञापन



चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और धुआं कर किसी तरह मधुमक्खियों को हटाने के बाद सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केदारनाथ की मौत के बाद पत्नी श्यामकली और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। परिवार का एक बेटा पुणे में नौकरी कर रहा है। बताया कि बेटे के घर लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें