फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर स्थित सिंदुरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को महराजगंज जिले के असनी गांव निवासी ओम प्रकाश (75 ) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



कमरौली की रहने वाली केश कुमारी ने बताया कि पिता ओम प्रकाश मां भवनकला के साथ कुछ दिनों से उनके साथ रह रहे थे। रविवार सुबह वह घर से निकले थे। दोपहर में उन्हें जानकारी मिली कि गांव से तीन किलोमीटर दूर सिंदुरवा और कोयलारा रेलवे क्रॉसिंग के बीच सड़क पार करते समय लखनऊ की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में ओम प्रकाश आ गए। परिजनों संग मौके पर पहुंची तो पता चला कि ओम प्रकाश की मौत हो चुकी है।



निहालगढ़ स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि मालगाड़ी के लोको पायलट कृष्ण कुमार ने दुर्घटना के बाद मेमो के जरिये उन्हें हादसे की जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से शव को ट्रैक से हटवाकर रेल परिचालन बहाल करवाया गया है। इस दौरान किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है। एसओ कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें