वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे बखत मजरे पिंडारा ठाकुर निवासी परशुराम (60) गुरुवार की दोपहर किसी काम से कस्बा आये हुए थे। काम निपटाकर वह घर वापस जा रहे थे। रामरायपुर के पास जब वे हाईवे पार कर रहे थे, उसी समय किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (संवाद)