फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नॉन स्टॉप स्केटिंग में आठ साल के दक्ष व साथियों ने बनाया रिकार्ड

Thu, 01 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मेडल के साथ अमेठी का दक्ष
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी तहसील के धौरहरा गांव के लाल दक्ष सिंह ने वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दक्ष महज आठ वर्ष की नन्हीं उम्र में 48 घंटे लगातार स्केटिंग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने हैं। दक्ष कर्नाटक के बेलगांव में नमी और 41 डिग्री सेल्सियस के बीच 48 घंटे नॉनस्टॉप स्केटिंग कर कीर्तिमान बनाने में सहयोगी बने हैं। बृहस्पतिवार को दक्ष के पिता मुकेश सिंह ने बताया कि कर्नाटक के बेलगांव में बीते 27 मई को शिवगंगा रोलर स्केटिंग क्लब द्वारा 100 मीटर का 48 घंटे नॉन स्टॉप रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसके लिए आठ राज्यों से 375 प्रतिभागी शामिल हुए। दक्ष को अंडर- 8 टीम में शामिल किया गया। उसके ग्रुप में 150 बच्चे भी थे। नियमों के मुताबिक 48 घंटे में रिंग खाली नहीं करना था। ग्रुप के किसी न किसी साथी को स्केटिंग करते रहना था। दक्ष के ग्रुप ने सफलतापूर्वक स्केटिंग करते हुए 49 घंटे से अधिक स्केटिंग की।
इस प्रतियोगिता का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी क्रिस्टोफर ने पर्यवेक्षण किया। पूरी प्रतियोगिता की वीडियो रिकॉर्डिंग हुई। प्रतियोगिता के समापन पर क्रिस्टोफर ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड घोषित किया। बताया कि एक हफ्ते में इसका प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।
विज्ञापन


बधाई देने वालों का लगा तांता
दक्ष के पिता मुकेश सिंह ने बताया कि दक्ष की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। दक्ष ने महज 8 साल की उम्र में स्केटिंग शुरू की और पांच महीने में ही महारथ हासिल कर ली। उन्होंने बताया कि दक्ष गोवा में होने वाली स्केटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें