फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आठ महिला परिचालक बनाएंगी टिकट

Mon, 01 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी बस स्टाप पर टिकट काटती महिला परिचालक। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। रोडवेज बसों में अब महिला सशक्तीकरण की नई तस्वीर दिखाई देने लगी है। अमेठी डिपो के इतिहास में पहली बार महिला परिचालकों ने बसों में जिम्मेदारी संभाल ली है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों में यात्रियों के टिकट बनाने और यात्रा संचालन का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन



परिवहन मंत्री की पहल पर हुई भर्ती प्रक्रिया के बाद संविदा के आधार पर जिले में आठ महिला परिचालकों की नियुक्ति की गई। एक सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें नियमित ड्यूटी पर लगाया गया है। महिला कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल उन्हें ऐसी बसों में तैनात किया गया है, जो सुबह रवाना होकर शाम तक डिपो लौट आती हैं।


भर्ती की शर्तों के अनुसार सभी की तैनाती गृह जनपद में की गई है। अमेठी डिपो में आशिया बानो, ममता वर्मा, सौम्या सिंह, प्रतिभा पांडेय, प्रतीक्षा सिंह, स्नेहा सिंह, महिमा सिंह और तेजस्वनी सिंह परिचालक के रूप में कार्यरत हैं। इन्हें लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, प्रयागराज और कानपुर मार्ग की बसों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि सभी महिला परिचालकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। उन्हें नियमित रूप से बसों में ड्यूटी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें