अमेठी सिटी। बारिश व आंधी में टूटे खंभों व तार के चलते करीब आठ हजार की आबादी को दो दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को तीसरे दिन बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी है।
जिले में बुधवार की शाम आंधी व बारिश हुई थी। तेज हवा के चलते जिला मुख्यालय गौरीगंज क्षेत्र में करीब 18 बिजली के खंभे टूट गए थे। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को रातभर लोग बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह कई जगहों पर दूसरी जगह से जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।
वहीं सैंठा रोड मनीपुर व बरनाटीकर के आसपास करीब आठ हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को तीसरे दिन दोपहर एक बजे तक नए खंभे लगाकर तार खींच दिए गए। वहीं सैंठा बाजार में शाम तक तार खींचने का कार्य चलता रहा। अवर अभियंता ऋषि गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।