फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की हुई तैनाती

Sat, 07 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में शासन की ओर से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल की तैनाती हो गई है। अब मरीजों को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। निजी सेंटर अल्ट्रासाउंड जांच में अब मरीजों का शोषण नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में तैनात रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। इसके पहले वह दो माह तक मेडिकल अवकाश पर थे। उनकी अनुपस्थिति में एक्सरे और सीटी स्कैन जांच टेक्नीशियन कर रहे हैं। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने के सीएमओ ने अमेठी सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डाॅ. आलोक तिवारी को जिला अस्पताल से संबद्ध किया, जो सप्ताह में दो दिन सिर्फ गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे हैं। अन्य मरीजों को निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ रही थी।


वहीं मेडिकोलीगल के मामले लंबित हैं। जिले से लगातार शासन से पत्राचार कर रेडियोलॉजिस्ट के तैनाती की मांग की जा रही थी। शासन की ओर से सुल्तानपुर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त जिला चिकित्सा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शासन से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल की तैनाती की गई है। सोमवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। उसके बाद जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के नियमित संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें