फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 35 लाख की ठगी में कारोबारी के आठ लाख रुपये होल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेडिंग एप के नाम पर कारोबारी से 35.49 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। जांच के दौरान करीब आठ लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। बाकी रकम के संबंध में बैंक खातों और लेनदेन का ब्योरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के शिवपुरी करोंदिया निवासी रवि प्रकाश तिवारी गौरीगंज में बजाज कंपनी की डीलरशिप चलाते हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ट्रेडिंग एप से जुड़े साइबर ठगों ने मुनाफे का लालच देकर उनसे रकम ऐंठ ली। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज हुआ। जांच में सामने आया कि ट्रेडिंग एप के माध्यम से संपर्क बनाकर शुरुआत में लाभ दिखाया गया। भरोसा बढ़ने पर अलग-अलग खातों में बड़ी धनराशि जमा कराई गई।
बाद में रकम वापस न मिलने पर ठगी का पता चला। साइबर टीम ने मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन का विवरण जुटाना शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध खातों की पहचान कर कुछ धनराशि पर रोक लगाई गई है। अन्य खातों की भी पड़ताल जारी है। साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अब तक करीब आठ लाख रुपये होल्ड किए गए हैं। शेष रकम की ट्रैकिंग की जा रही है। जल्द ही संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें