फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ईद मिनेगी आज, गले मिलकर देंगे मुबारकबाद

Thu, 11 Apr 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
म​स्जिद में नमाज की तैयारियां की गईं
विज्ञापन
अमेठी। ईद-उल-फितर के लिए बुधवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। बृहस्पतिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार के लिए शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी जगहों की बाजार गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इधर, प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस अधिकारियों को भ्रमण करके नजर रखने को कहा गया है। पाक माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा के बाद ईद का इंतजार शुरू हो जाता है। चांद के दीदार के लिए बेसब्री से हर किसी को इंतजार रहता है। ईद के लिए लोग तैयारियों में दिन भर जुटे रहे। बाजारों में सेवई आदि की सामानों की दुकानें देरशाम तक गुलजार रही और खरीदारी हुई।
विज्ञापन

ईद-उल-फितर को लेकर जामा मस्जिद और जिले के इबादत स्थलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमेठी के जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना साजिद रजा खान ने बताया कि जामा मस्जिद पर सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज होगी। जामा मस्जिद के सेक्रेटरी मोहम्मद लईक ने बताया कि ईद की नमाज को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज होगी, 7 बजे से ही जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए नमाजियों का आना शुरू हो जाएगा।


गौरीगंज में नमाज का समय
रजा मस्जिद में 8:00 बजे सुबह
जामा मस्जिद में 8:30 बजे सुबह
ईदगाह मस्जिद में 9:30 बजे सुबह
बिलाल मस्जिद में 7:45 बजे सुबह


अलग-अलग समय पर अदा होगी नमाज
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र में ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अलग- अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। बृहस्पतिवार की सुबह 7.30 बजे ब्लाक क्षेत्र के त्रिसुंडी मजरे लालीपुर स्थित मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। रामगंज स्थित मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज अदा किए जाने का कार्यक्रम रखा गया है। रघईपुर स्थित मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें