अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अमेठी व आसपास के जिले के लोगों को ह्रदय संबंधी दिक्कत होने पर लखनऊ नहीं भागना पड़ेगा। उन्हें अमेठी के संजय गांधी हास्पिटल में ही यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रयास किया जाएगा। वह बृहस्पतिवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में कैथ लैब के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हार्ट सर्जरी शुरू हो जाएगी तो आस-पास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने ब्लड बैंक और इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सांसद ने बच्चों की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मट्टू, सीईओ शर्मिला राय चौधरी, सीओओ अवधेश शर्मा, सुरेश चंद्र राजपूत, एसके जैन, डॉ. रमेश शनमुगन, गोमती मुथू स्वामी, बृजेश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता आशीष शुक्ला, नरेंद्र मिश्रा, आकर्ष शुक्ला, अशोक सिंह हिटलर आदि मौजूद रहे।
हाथरस की घटना पर व्यक्त की शोक संवेदना
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने हाथरस की घटना को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम की अनुमति देते समय इसे देखना चाहिए था। यदि अनुमति से ज्यादा लोग आ रहे थे तो व्यवस्था की जानी चाहिए थी। प्रशासनिक व्यवस्थाएं फेल रहीं। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।