फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केंद्रीय गृहमंत्री का फूंका पुतला, की नारेबाजी

Fri, 20 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में आंबेकरवादी संगठन मुखर होकर सामने आ गए हैं। बृहस्पतिवार को शहर के ब्लॉक तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य विजय श्याम यादव के साथ आंबेडकरवादियों व अन्य लोगों ने केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन



कहा कि बाबा साहब का अपमान देश नहीं सहेगा। हालांकि सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक प्रदर्शनकारी जा चुके थे। जबकि चंद कदम पर कोतवाली स्थित है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें