फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आंदोलन का असर, 10 घंटे देरी से निहालगढ़ पहुंची बेगमपुरा

Wed, 24 Apr 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन के चलते जिले के दो रेल ट्रैकाें से गुजरने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन इन दिनों प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को 10 घंटे देरी से बेगमपुरा एक्सप्रेस निहालगढ़ स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

अमेठी से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर मंगलवार को अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल किसान आंदोलन के कारण परिवर्तित मार्ग से अमेठी पहुंची। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्री दोपहर 12 बजे अमेठी पहुंचे, जब पता चला कि ट्रेन पांच घंटे देरी से चल रही है। सर्वाधिक परेशानी निहालगढ़ रेल ट्रैक से गुजरने वाली जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। ट्रेन से सुबह 8:30 निहालगढ़ से अलग-अलग स्टेशनों की यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को 10 घंटे देरी से आने की जानकारी मिली। जानकारी होने के बाद यात्री सड़क मार्ग से गंत्वय को रवाना हए। ट्रेन शाम 5:47 बजे तक निहालगढ़ पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पंजाब में चल रहे आंदोलन से परिवर्तित मार्ग से संचालन होने से ट्रेन देर से पहुंची। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेन से जुड़ी सूचना बताई जाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें