फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धूप संग लू ने किया बेहाल, घरों में कैद रहे लोग

Tue, 23 Apr 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा 40 डिग्री पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। सूरज के तल्ख तेवर से रविवार को धूप कड़क रही। दिन भर लू के थपेड़े परेशानी का कारण बने रहे। धूप संग लू ने लोगों को बेहाल कर घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। बढ़ती गर्मी से हाल बेहाल है। तपिश के चलते घर से निकलना मुश्किल है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। अधिकांश लोग सिर पर गमछा तो महिलाएं-युवतियां मुंह ढककर जाती नजर आईं।
बीते कुछ दिन से जिस तरह से मौसम है उससे हर कोई परेशान है। लोगों का कहना है कि अप्रैल माह में इस प्रकार की तेज गर्मी इससे पहले कभी नहीं पड़ी। रविवार सुबह नौ बजे से ही गर्म तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं तो वहीं धूप में भी खासी तपिश रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तापमान भी बढ़ता गया। दोपहर होने तक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। तापमान बढ़ा तो गर्मी से लोग बेहाल होने लगे। शरीर को झुलसा देने वाली धूप व गर्म हवा से बचने के लिए लोग घरों व दुकानों में कैद हो गए। बेहद जरूरी काम से जो लोग घर से बाहर निकले भी उन्होंने सिर व चेहरे को कपड़े से ढके नजर आए। बिना शरीर ढके निकलने पर त्वचा झुलस सी जा रही है। सहालग होने के बाद भी बाजारों के साथ मुख्य मार्गों पर सीमित लोग नजर आए। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मियों में बीमारी से बचाव के लिए पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव को ले रहे जूस
लोग गर्मी से राहत के लिए गन्ने का जूस व नारियल पानी ले रहे हैं। दोपहर में अधिकांश दुकानों पर लोग जूस पी रहे हैं। वहीं कोल्डड्रिंक भी खूब बिक्री हो रही है। गर्मी में लोग लस्सी का भी खूब सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह से करें बचाव :
गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि तरल पदार्थ पिएं, पूरे व ढीले कपड़े पहनें। धूप से बचाव करें। आवश्यकता पड़ने पर सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक घर से बाहर निकलें। शरीर में पानी की मात्रा न कम होने दें। तली चीजों से परहेज करें और बासी भोजन करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें