फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अक्टूबर से संचालित होंगे सभी माध्यमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोविड-19 की रोकथाम के मद्देनजर 22 मार्च से विद्यार्थियों के लिए बंद चल रहे माध्यमिक स्कूलों का संचालन 19 अक्टूबर से नियमित किया जाएगा। शासन का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने कक्षा नौ, 10, 11 व 12 की कक्षाओं का संचालन शुरू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सके इसके लिए 22 मार्च को लगाए गए एक दिनी जनता कर्फ्यू के दिन से ही जिले में संचालित यूपी बोर्ड के 239, सीबीएसई बोर्ड के 18 तथा आईसीएसई बोर्ड के छह स्कूल समेत सभी प्राथमिक व डिग्री कॉलेज तक को विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया गया था।
करीब सात माह तक बंद विद्यालयों की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई को हो रहे नुकसान को देखते हुए शासन ने नया निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों को 19 अक्टूबर से संचालित करने को कहा है। जारी निर्देश में पहले चरण में सिर्फ कक्षा नौ, 10, 11 व 12 की कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। पत्र में कंटनमेंट जोन के बाहर के सभी माध्यमिक स्कूल गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार खोलने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा बताया कि 19 अक्टूबर से स्कूलों का संचालन 50 प्रतिशत बच्चों के साथ दो पालियों में होगा। विद्यार्थियों को उनके अभिभावक की सहमति से ही बुलाया जाएगा। किसी भी विद्यार्थी को विद्यालय आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। नहीं आने वाले बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया जाएगा।
विद्यालय को प्रतिदिन सैनिटाइज करना होगा। मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग का प्रबंध करना होगा। मास्क का प्रयोग व बच्चों के बीच छह फिट की दूरी कायम रखते हुए शिक्षण कार्य किया जाएगा। शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षक या बच्चे को खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण दिखने पर तत्काल घर वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें