फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिलाओं व बालिकाओं को बताए अधिकार

Fri, 10 Oct 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में महिलाओं को जागरूक करतीं आरक्षी। स्त्रोत : पीआरओ सेल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थानों में बृहस्पतिवार को महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर चौपाल और गोष्ठियां आयोजित की गईं। पुलिस टीमों ने गांवों, कस्बों और शिक्षण संस्थानों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन




गौरीगंज, जगदीशपुर, जामों, शिवरतनगंज, मोहनगंज, पीपरपुर, रामगंज, भाले सुल्तान, जायस और मुसाफिरखाना में आयोजित कार्यक्रमों में महिला आरक्षियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। उन्हें 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 108 एंबुलेंस, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी दी गई।



मुसाफिरखाना में सीओ अतुल सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या साइबर धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने शासन की योजनाओं और महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन




लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से पंफलेट वितरित किए गए और प्रश्नोत्तर सत्र में महिलाओं की शंकाओं का समाधान किया गया। एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास गश्त किया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें