फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्रेक फेल होने से पलटा ई-रिक्शा, छह घायल

Thu, 08 Aug 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के दंडेश्वर धाम पर ई रिक्शा पलटने से सुल्तानपुर की पांच महिला श्रद्धालुओं सहित छह लोग घायल हुए। घायलों को रानीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक महिला को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर किया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे ओरी पांडेय गांव की महिला श्रद्धालु ई-रिक्शा से मुसाफिरखाना इलाके के दंडेश्वर धाम दर्शन के लिए आईं थीं। दंडेश्वर धाम पर पहुंचते ई-रिक्शा का ब्रेक फेल हो गया। मार्ग पर ढलान होने से रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पूरे ओरी निवासी सिंपी तिवारी (20), रेखा तिवारी (45), शकुंतला (34), रोली (22), मालती (52) व चालक हरिकेश तिवारी (38) चोटिल हुए। मंदिर पर आए एक श्रद्धालु ने घायलों को अपने वाहन से सीएचसी रानीगंज पहुंचाया। सिंपी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें