फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ई रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर, दो सिपाही गंभीर

Mon, 02 Sep 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पालपुर के पास रविवार को ई रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में थाने में तैनात दो सिपाही घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाने में सिपाही पद पर कार्यरत मुकुंद नारायण सिंह (34) और विकास यादव (31) रविवार को बाइक से क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। रास्ते में पालपुर के पास ई रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुकुंद नारायण सिंह और विकास यादव घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
इसी बीच मौका पाकर बैटरी रिक्शा चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना के बाद एसएचओ धीरेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ ने बताया कि अभी सिपाहियों के उपचार करवाने में जुटे हैं। जल्द ही ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें