फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत... चार महिला श्रद्धालु घायल, जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर हुआ हादसा

Thu, 13 Feb 2025 08:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे में चार महिला श्रद्धालु घायल हो गईं। जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर हादसा हुआ। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, महताब आलम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई और चार महिलाएं जख्मी हो गईं। ई रिक्शा चालक महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं को घर छोड़ने जा रहा था।

विज्ञापन


अयोध्या जिले के पूरबगांव सिधौना निवासी मायावती तिवारी (50), राधिका देवी (54) गांव की रहने वाली एक अन्य महिला और सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थानाक्षेत्र के दत्ता का पुरवा गांव निवासी उमा पांडेय (40) प्रयागराज संगम स्नान करने गई थी। 

महताब आलम का ई रिक्शा बुक करवाया था

बुधवार को गंगा स्नान के बाद वापस लौटने पर घर जाने के लिए उन्होंने जगदीशपुर कस्बे से भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के पूरब गांव निवासी महताब आलम का ई रिक्शा बुक करवाया था।

रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर आम घाट के पुल के पास सामने आ रही तेज रफ्तार पिकअप से ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में महताब संग चारों महिलाएं घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़ कर भाग गया। 

विज्ञापन


सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महताब को मृत घोषित करते हुए चारों को कुमारगंज स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

ई-रिक्शा चालक महताब आलम का शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार देर शाम गांव पहुंचा। शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सकीना बानो रोते हुए बोली कि अब पांच बच्चों को अकेले कैसे पालेगी। घर में बेटी रूही, फलक, चाहत, आयात और इकलौता बेटा मोहम्मद अहमद का भी रो-रो कर बुरा हाल है। 

तीन भाइयों के बीच सबसे छोटा था महताब

परिवार में महताब इकलौते कमाने वाले थे जो किराए पर बैटरी रिक्शा लेकर चलाते थे। महताब आलम तीन भाइयों के बीच सबसे छोटा था। भाई अजमत रसूल और सलीम भी अलग ही रहते हैं। मां वजबुल निशा और पिता मोहम्मद अबरार भी बेटे से अलग रहते थे। भाई के मौत की खबर बहनों अमीरूल और नूरी को मिलने पर ससुराल से रोते बिलखते घर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें