फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेलर से दबकर ई रिक्शा क्षतिग्रस्त, चालक घायल

Tue, 21 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। यूरिया लादकर सड़क किनारे खड़ा ई रिक्शा ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई रिक्शा चालक घायल हो गया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



कमरौली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के रोड नंबर तीन से यूरिया खाद लादकर जाते समय ई रिक्शा रोड नंबर चार के बगल खड़ा हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर लादकर जा रहे ट्रेलर ने मुड़ते समय ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर के पिछले चक्के में दबने की वजह से ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ई रिक्शा में सवार चालक उतेलवा निवासी अशोक कुमार हादसे में घायल हो गया।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ई रिक्शा चालक को निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़ा ई रिक्शा ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दुघर्टनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारु करवा करवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें