अमेठी सिटी। गौरीगंज में आईटीआई के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित स्व. जगन्नाथ सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बाबूगंज की टीम विजेता और टिकरिया की टीम उपविजेता रही।
गौरीगंज आईटीआई के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को बाबूगंज व टिकरिया टीम के बीच मुकाबला हुआ। टिकरिया की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए टिकरिया टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबूगंज टीम ने नौ ओवर में मैच जीत लिया। इस दौरान आयोजक अर्पित सिंह, सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, आशुतोष, निखिल सिंह, दिलीप, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।