फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोलेरो से टकराया ई रिक्शा, चार लोग घायल

Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। सवारी लेकर जा रहा ई-रिक्शा सोमवार को अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर ठेंगहा के पास बोलेरो से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के किशुनगंज गांव निवासी अमित मिश्रा (30) सोमवार को अपने ई-रिक्शा पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दला का पुरवा छाछा गांव निवासी ऊषा (35) संग उनकी बेटी मानसी (13) और नैंसी (8) को लेकर जा रहे थे। रास्ते में अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर अम्मरपुर मोड़ ठेंगहा के पास सामने से आ रही बोलेरो से ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में अमित सहित मां और उसकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। बोलेरो चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला।



स्थानीय लोगों ने घायलों को अमेठी स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां अमित मिश्रा, ऊषा और मानसी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें