फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.25 करोड़ से संवरेगी पांच संपर्क मार्गों की सूरत

Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले पांच संपर्क मार्गों के दिन जल्द बहुरेंगे। इनकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने 1.25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद काम शुरू होगा। इन सड़कों के बनने से करीब पांच लाख की आबादी का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन



ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों की दशा बेहद खराब है। आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद प्रांतीय खंड ने सड़कों का सर्वे करवाया। इसमें पांच संपर्क मार्गों के नवनिर्माण की जरूरत सामने आई।

पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा और 1.25 करोड़ रुपये की मांग की। शासन ने बजट जारी कर दिया है। इसके बाद विभाग ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित ठेकेदार को दो महीने में सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करना होगा। साथ ही पांच साल तक देखरेख भी करनी होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि मई तक ये सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन



चिह्नित मार्ग - स्वीकृत धनराशि
1. खरगीपुर संपर्क मार्ग - 19.80 लाख
2. शिवगढ़ पलिया संपर्क मार्ग - 28.50 लाख
3. कस्तूरीपुर संपर्क मार्ग - 26 लाख
4. खानजहान-बसहु संपर्क मार्ग - 21.50 लाख
5. मई संपर्क मार्ग - 30 लाख



जल्द शुरू होगा काम
लोक निर्माण विभाग-प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पांच सड़कों के नवनिर्माण व पांच साल तक अनुरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने बजट जारी कर दिया है। निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें