फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मिट्टी धंसने से नइया नाले में गिरा डंपर

Wed, 19 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
नाले में गिरा डंपर
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। निर्माणाधीन रायबरेली-अयोध्या राज्यमार्ग पर मंगलवार को मोहनगंज थानाक्षेत्र के शंकरगंज कस्बे में सड़क की मिट्टी धंसने से नइया नाले में डंपर जा गिरा। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि डंपर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


डीपीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से रायबरेली अयोध्या राजमार्ग पर मिट्टी डालने के लिए ढुलाई का काम चल रहा था। बड़ी संख्या में डंपर से मिट्टी लाकर नइया नाले पर डाल रहे थे। तभी एक डंपर का पिछला हिस्सा मिट्टी धंसने से अचानक बैठ गया, और बेकाबू होकर चालक समेत नइया नाला में जा गिरा। आनन फानन में ठेकेदार दिलीप सिंह अपने अन्य सहयोगियों के साथ डंपर चालक को निकाला और उसे अस्पताल भेजा।
वहीं, मिट्टी धंस जाने से मार्ग काे दोनों ओर जेसीबी खड़ी कर अवरुद्ध कर दिया गया है। राहगीर लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य जाने को विवश हैं। मामले में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की मौखिक जानकारी मिली है। शीघ्र ही नइया नाले पर मिट्टी पटाई कराकर आवागमन बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें