गौरीगंज(संवाद)। ऑपरेशन कन्वेंशन में चिन्हित दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट केस में मंगलवार को कोर्ट ने दुष्कर्मी को दस वर्ष की कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि संग्रामपुर थाने में 19 सिंतबर 2015 को दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी करके साक्ष्य समेत तत्कालीन एसओ मनोज कुमार तिवारी ने नवंबर 2015 में आरोपी विजय पाल के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। इस मामले की सुनवाई न्यायालय में हो रही थी। ऑपरेशन कन्वेंशन में केस चिन्हित होने के बाद प्रभावी पैरवी की गई। मंगलवार को न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 20,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।