फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खड़ी बोलेरो व मोपेड से भिड़ा डंपर, युवक की मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस के टीकरा गांव में परिजनों को समझाती पुलिस। स्रोत स्थानीय
विज्ञापन
जायस। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओदारी गांव के पास बृहस्पतिवार शाम खड़ी बोलेरो और मोपेड से डंपर भिड़ गया। हादसे में टिकरा गांव निवासी बोलेरो सवार कृष्ण कुमार (45) की मौत हो गई। मोपेड सवार कस्बे के काजियाना निवासी कबाड़ व्यापारी राजेश कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन



बताया गया कि कृष्ण कुमार बोलेरो से डबका सामान लेने जा रहे थे। ओदारी के पास बोलेरो सड़क किनारे खड़ी कर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान मोपेड से राजेश कुमार वहां से गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर पहले बोलेरो से भिड़ा और इसके बाद मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला।


कृष्ण कुमार और राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कृष्ण कुमार की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुमित्रा बदहवास हो गईं। पति के शव को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। बेटियां आंचल, शशि और तनू पिता को याद कर बिलखती रहीं। बेटा अर्पित भी गम में डूबा रहा।
विज्ञापन


राजेश कुमार के घायल होने की खबर मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनकी गंभीर हालत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग चिंतित रहे। पुलिस डंपर और चालक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें