फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे डग्गामार

Mon, 23 Sep 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ऑटो में ओवरलोड सवारियों को बैठाकर जाता टेंपो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं है। व्यवस्था की लापरवाही का खामियाजा लोगों को चुकाना पड़ता है। हादसों के बाद जिम्मेदार औपचारिकता पूरी करने के लिए अभियान चलाते हैं। लेकिन यह कुछ दिनों में ही ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। व्यवस्था बेपटरी नजर आती है। ऑटो से लेकर ई-रिक्शा तक मानक के खिलाफ यात्रियों को सवार कर फर्राटा भरते दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन


रविवार को गौरीगंज जिला मुख्यालय से गुजरने वाले अमेठी, अठेहा, जामो व मुसाफिरखाना सहित कई स्थानों पर क्षमता से अधिक सवारी लेकर ई-रिक्शा व टेंपो दौड़ते नजर आए। कहीं ऑटो में यात्री खचाखच भरे दिखाई दिए तो कहीं ई-रिक्शा में 12 यात्री तक सवार नजर आए।
ऑटो में छह यात्रियों की जगह 16 से 18 यात्री तक बैठे दिखे। ई-रिक्शा में चार यात्री सवार किए जा सकते हैं। लेकिन 12 यात्री तक सवार दिखाई पड़ जाते हैं। परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होने से वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नियमित होती है चेकिंग
यातायात प्रभारी शोभनाथ ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन करना अपराध है। लगातार निगरानी कर इसे रोका जा रहा है। क्षमता से अधिक सवारी परिवहन करते मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें