फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिनाख्त न होने पर शव का अज्ञात में कराया अंतिम संस्कार

Sun, 12 May 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज इलाके के दुल्हिनपुर गांव के पास सूनसान क्षेत्र में मिले लावारिस शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को पुलिस ने सुल्तानपुर में अंतिम संस्कार करा दिया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल आठ मई को रामगंज थाना क्षेत्र के दुल्हिनपुर गांव के पास सूनसान स्थान पर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। बताया गया था कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। मुंह-नाक से खून निकल रहा था। जिससे उसकी हत्या किए जाने की बात कही जा रही थी। 72 घंटे के बाद भी पहचान न होने पर शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
इसके बाद सुल्तानपुर में अंतिम संस्कार करा दिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने आज अज्ञात शव का सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अंतिम संस्कार करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें