फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी व गौरीगंज स्टेशनों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

Sat, 18 May 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्टेशन पर पूछताछ करते डीआरएम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ–रायबरेली–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर शुक्रवार को विंडो ट्रेलिंग करते हुए अचानक मंडल रेल प्रबंधक पहुंच गए। उन्होंने अमृत भारत योजना में चयनित अमेठी व गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं, परिचालन प्रणाली सहित अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत देखी। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश देते हुए रेलवे ट्रैकों के अतिरिक्त रखरखाव के प्रति सदैव सजग एवं सतर्क रहने निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने गौरीगंज स्टेशन पर स्टेशन की स्वच्छता, प्रतीक्षालय, पार्किंग, यात्री सुविधाओं, विद्युत उपकरणों तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को भी देखा। इस दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए उनको यूटीएस एप द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट खरीदने व भुगतान के लिए प्रेरित किया। अमेठी स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की हकीकत देखी। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्किंग, प्रसाधन कक्षों, खानपान के स्टॉल, पूछताछ कार्यालय आदि निरीक्षण किया।
दोनों स्टेशनों पर विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। मई माह में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस निरीक्षण में दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे ट्रैकों के अतिरिक्त रखरखाव के प्रति सदैव सजग एवं सतर्क रहते हुए ट्रैकों की निरंतर निगरानी की बात कही। उन्होंने स्टेशनों पर यात्री सुविधा के तहत पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन एवं समुचित मात्रा में पीने के पानी की निरंतर उपलब्धता रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें