फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज रोड शो करेंगे गृह मंत्री, अमेठी में भारी वाहनों पर रोक

Sat, 18 May 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी के समर्थन में शनिवार की दोपहर गृह मंत्री अमित शाह अमेठी कस्बे में रोड शो करेंगे। इसको देखते प्रशासन ने अमेठी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए रूट डायवर्जन जारी किया है।
विज्ञापन


भाजपा के जिला प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह ने बताया कि गृहमंत्री का रोड शो रामलीला मैदान से शुरू होगा। राजर्षि रणन्जय तिराहा होते हुए, गांधी चौक होते हुए, सगरा तिराहा होते हुए, राजेश मसाला फैक्ट्री मोड निकट ट्रांसफार्मर पर समापन होगा। प्रशासन ने शनिवार की दोपहर 12.00 बजे से कस्बा अमेठी की ओर जाने वाले भारी वाहनों व हल्के वाहनों (कार्यक्रम/जनसभा/रोड शो में आने वाले वाहनों के अलावा) वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कराए जाएंगे।
रूट डायवर्जन एक नजर में
-गौरीगंज की तरफ से कस्बा अमेठी की तरफ जाने वाले भारी वाहन महिला थाना मोड़ से सुल्तानपुर रोड पर डायवर्ट किए जाएंगे।
- मुंशीगंज की तरफ से अमेठी कस्बे की ओर जाने वाले भारी वाहन मुंशीगंज चौराहा से सुल्तानपुर और गौरीगंज की ओर डायवर्ट किया जायेगा। सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन को परितोष बार्डर से गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर डायवर्ट किये जायेंगे।
विज्ञापन

-पीपरपुर की ओर से कस्बा अमेठी की ओर जाने वाले भारी वाहन को दुर्गापुर चौराहे से सुल्तानपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-रामगंज की तरफ से कस्बा अमेठी तरफ आने वाले भारी वाहन को सोनारी मोड़ व छीड़ा बार्डर से सुल्तानपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-संग्रामपुर की तरफ से कस्बा अमेठी की ओर आने वाले भारी वाहन को परसोइया बार्डर से सुल्तानपुर हाईवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।-ककवा की तरफ से कस्बा अमेठी में आने वाले भारी वाहन को गौरीगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।- अन्तू की तरफ से कस्बा अमेठी में आने वाले भारी वाहन को अमेठी बाईपास से ही डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें