फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करनाईपुर में खारा पानी पीना मजबूरी

Mon, 05 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.दूर गांव से पीने का पानी ले आते संग्रामपुर करनाईपुर के ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। करनाईपुर के बाशिंदे कई वर्षों से पीने के पानी को तरस रहे हैं। गांव का पानी खारा है और इससे निजात दिलाने के लिए वर्ष 2020 में जल निगम ने गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया था। टंकी बनने के बाद ग्रामीणों को घरों तक शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन यह योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



संग्रामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करनाईपुर के ग्रामीणों के अनुसार टंकी से जुड़ी बोरिंग सही तरीके से नहीं कराई गई। पर्याप्त पानी न मिलने के कारण सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। टंकी बने पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी पानी नहीं मिल सका। मजबूरी में ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक से दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। इस स्थिति में महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।


करनाईपुर पंचायत के पहिया, तिवारीपुर, रानीपुर, शिवपुर, नोनरा, जगतीपुर, इटहना और बना गांवों के लोग लंबे समय से खारे पानी की समस्या झेल रहे हैं। खारा पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ने की आशंका बनी रहती है। गर्मी के मौसम में हालात और कठिन हो जाते हैं, जब जल स्रोतों पर भीड़ बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


दूर से पानी लाने में होती है परेशानी
केवला ने बताया कि उनके घर में कई साल पहले नल कनेक्शन लग चुका है, मगर आज तक पानी नहीं आया। वृद्धावस्था में दूर से पानी लाना मुश्किल हो गया है। कई बार तबीयत भी बिगड़ जाती है। ग्रामीण नान्हू ने कहा कि यह समस्या वर्षों पुरानी है। आसपास का पानी खारा होने से पीने और खाना बनाने के लिए दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।
अमन दुबे ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से घटिया काम हुआ, इसी कारण टंकी बेकार साबित हो रही है। दुकानदार शिव नारायण सिंह ने बताया कि गांव में बाजार होने के बावजूद लोग कम आते हैं। चाय बनाने तक के लिए बाहर से पानी मंगाना पड़ता है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
गांव की महिलाओं ने भी परेशानी बताई। किरण देवी, कल्पना देवी, अनारा देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी और मालती देवी ने कहा कि वे वर्षों से सिर पर पानी ढो रही हैं। घर का काम निपटाने के बाद अधिकतर समय पानी लाने में ही निकल जाता है।



जल्द नई बोरिंग करवाकर बहाल की जाएगी जलापूर्ति
संग्रामपुर क्षेत्र के जल निगम के जेई सत्यम कुमार ने बताया कि हाल ही में करनाईपुर की पानी टंकी को जल जीवन मिशन से जोड़ा गया है। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। बजट मिलते ही नई बोरिंग कराई जाएगी और पाइपलाइन दुरुस्त कर सभी घरों तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें