फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज नहीं आएगी डाउन काशी विश्वनाथ व जनता एक्सप्रेस

Wed, 14 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरा और धुंध के कारण रेल परिचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। बुधवार को वाराणसी जाने की योजना बना रहे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन




यात्रियों की परेशानी मंगलवार को भी कम नहीं हुई। वाराणसी से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों को रात में जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। ठंड के बीच प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करना यात्रियों के लिए कठिन रहा।


इसी क्रम में हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल एक घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। प्रयागराज पैसेंजर का करीब एक घंटे देरी से केवल फाफामऊ तक ही संचालन हुआ। पद्मावत एक्सप्रेस भी ढाई घंटे विलंब से पहुंची। देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे देरी से आई। दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस भी एक घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरा और धुंध के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें