फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेलकूद प्रतियोगिता में नेवढ़िया टीम का दबदबा

Mon, 18 Nov 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र में संचालित प्राथमिक विद्यालय नगरडीह स्थित मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी न्याय पंचायत के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय नेवढ़िया की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन


50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में खुशी पाल प्रथम, सुषमा पाल द्वितीय, 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में नेवढ़िया के अनमोल प्रथम व प्राथमिक स्कूल भोजपुर से कार्तिक द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में खुशी इस्माइलपुर प्रथम, शिवानी नेवढ़िया द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में अनमोल नेवढ़िया प्रथम, अरुण गुप्ता इस्माइलपुर द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुषमा नगरडीह प्रथम व संजनी नगरडीह द्वितीय स्थान पर रहीं।

400 मीटर दौड़ में विवेक इस्माइलपुर प्रथम और कार्तिक भोजपुर द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी इस्माइलपुर प्रथम, पायल नेवढिया द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में नेवढ़िया के शिवम व साहिल प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। खो- खो में प्राथमिक इस्माइलपुर व जूनियर संवर्ग से उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर प्रथम रहा। कबड्डी बालक वर्ग में नेवढ़िया ने प्रथम स्थान व बालिका वर्ग में इस्माइलपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक स्तर पर 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नेवढ़िया के शनि वर्मा प्रथम व आदर्श द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दृष्टि इस्माइलपुर प्रथम और वर्षा द्वितीय स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में नेवढ़िया के आदित्य प्रथम व आयुष द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नेहा और क्षमा इस्माइलपुर से द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो में बालक वर्ग में इस्माइलपुर प्रथम और बालिका वर्ग में भी इस्माइलपुर प्रथम रही।

कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नेवढ़िया प्रथम व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक में शिवम व अमित ने प्रथम स्थान तो बालिका वर्ग में नेहा व समां ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कश थ्रो में सचिन ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में बालक वर्ग में शिवम प्रथम व वरुण द्वितीय, बालिका वर्ग में हर्षिता प्रथम व संजना द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के बाद विजयी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल दिए गए। इस अवसर पर संकुल शिक्षक रोहित प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह, बच्चाराम वर्मा, गीता पाल, इंद्रपाल गौतम, राजेश कुमार, सुशील शुक्ला आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें