सिंहपुर(अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र में बने गो आश्रय केंद्रों में गोवंशों की देखभाल के लिए बनाई गई गोशालाओं के हाल काफी खराब है। देखरेख के अभाव में गोशालाओं मं गोवंशों के मरने का सिलसिला जारी है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मृत गोवंश को कुत्ते नोच रहे है। वीडियो लौली गोआश्रत केंद्र से जुड़ा बताया कि जा रहा है। हालांकि, ऐसे किसी भी वायरल वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में सिंहपुर विकास खंड के लौली स्थित अस्थाई गोशाला से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में दो गोवंश की मौत के बाद उसका शव कुत्ते नोंचकर खा रहे हैं। बताया कि जा रहा है कि गोशाला में कई दिनों से गोवंश बीमार चल रहे थे। कर्मचारियों ने गोवंशों के शव दफनाने की बजाए गोशाला से महज कुछ दूरी फेंक दिया। इसके बाद कुछ कुत्तों ने उसको अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया। कुत्तों द्वारा गोवंशों के शव को नोंचकर खाने का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी बीडीओ ऐश्वर्य यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच करवा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।